Leap Day 2024 लीप डे 2024

Leap Day 2024 लीप डे 2024

Leap Day 2024
Leap Day 2024

Leap Year | Leap Day | लीप ईयर | लीप डे

What is Leap Year | What is Leap Century

कई बार लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ होते हैं कि 29 फरवरी 4 वर्ष में एक बार ही क्यों आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि 29 फरवरी कभी-कभी 8 वर्षों में भी एक बार आता है ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण और आश्चर्यजनक तथ्यों को इस पोस्ट में समझाया गया है

29 फरवरी 4 वर्षों में क्यों आता है? Leap Year

यह कारण जुड़ा है पृथ्वी की सूर्य की परिक्रमा करने से क्योंकि पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा के अनुसार 1 वर्ष का समय तय किया जाता है जिसे सामायतः 365 दिन का माना जाता है लेकिन लीप ईयर में Leap Day 29 फरवरी होने के कारण लीप ईयर 366 दिन का होता है

29 फरवरी का एक एक्स्ट्रा दिन होने का कारण है पृथ्वी की सूर्य की परिक्रमा में लगने वाला समय जो 365 दिन नहीं होता है इसे लगभग 365 दिन और 6 घंटे माना जाता है

यह 6 घंटे ही 4 वर्षों में मिलकर 6×4=24 घंटे का समय या 1 दिन बनाते हैं जो 29 फरवरी का दिन होता है

क्या 29 फरवरी 8 वर्षों में भी एक बार आता है

वैसे तो 29 फरवरी का दिन सामान्यतः 4 वर्षों में 1 बार आता है लेकिन 100 वर्षों शताब्दी के समय में Leap Day 29 फरवरी नहीं होता Leap Day 29 फरवरी 400 वर्षों में Leap Century में आता है

इसे साधारण शब्दों में समझते है Leap Century 400 वर्षों में एक बार आती है जैसे 400, 800, 1200, 1600, 2000, 2400, 2800 आदि इन सभी वर्षों में 29 फरवरी होता है लेकिन इनके अतिरिक्त शताब्दी वर्ष जैसे 100, 200, 300, 500, 600, 700, 900, 1000, 1100, 1300, 1400, 1500, 1700, 1800, 1900, 2100, 2200, 2300, 2500, 2600, 2700, 2900 आदि में 29 फरवरी नहीं होता है

इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं यदि एक व्यक्ति का जन्म 29 फरवरी 2096 में हुआ है तब अगला 29 फरवरी कब होगा?

उत्तर – 29 फरवरी 2104 (8 वर्षों में)

कारण – 2096 में 29 फरवरी होगा अगला 29 फरवरी 4 वर्षों के बाद 2100 में होना चाहिए लेकिन 2100 Leap Century नहीं है जिसके कारण इसमें 29 फरवरी नहीं होगा और अगला Leap Year 8 वर्षों के बाद 2104 में होगा


Important Question-Answer

Click Here for Important Question-Answer – Computer

Click Here for Important Question-Answer – Indian Geography

Click Here for Important Question-Answer – World Geography

Click Here for Important Question-Answer – Indian History

Click Here for Important Question-Answer – Economy


Click Here To Go To Home Page and Get More Knowledge

इसी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ Click करके Whats App Channel पर Follow Button को Select कर सकते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x
Scroll to Top